सतना में नर्मदा जल पहुंचाने की परियोजना को लेकर अक्टूबर-नवंबर 2026 की नई समयसीमा सामने आई है। वर्षों से मिलती तारीखों के बीच टनल निर्माण अंतिम चरण में है, लेकिन लोगों का भरोसा अभी भी अधूरा है।
सतना में बरगी टनल का कार्य मई अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। सांसद गणेश सिंह ने सिंचाई और जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा कर नहर निर्माण तेज करने के निर्देश दिए।














